Delhi Husband Murder: दिल्ली की सोनिया भी बेवफा निकली! प्रेमी के साथ मिलकर पति को मौत के घाट उतारा, एक साल बाद…एक गलती ने खोला प्रीतम हत्याकांड का राज

Share Now

Delhi Husband Murder:सोनीपत में सोनिया ने प्रेमी रोहित के साथ मिलकर पति प्रीतम प्रकाश की हत्या की. एक साल बाद फोन ऑन करने से दोनों पकड़े गए. पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया.

सोनीपत. सोनिया भी बेवफा निकली. दिल्ली के प्रेमी के साथ अपने पति की हत्या कर दी. एक साल बाद हालांकि, दोनों पकड़े गए. दोनों को एक मामूली गलती भारी पड़ गई. मामला हरियाणा के सोनीपत जिले का है, जहां पर पति के मर्डर केस में पत्नी और उसके प्रेमी की गिरफ्तारी हुई है.

दरअसल, सोनीपत में महिला ने अपने प्रेमी के साथ मलकर पति को मौत के घाट उतार दिया और मामले का खुलासा एक साल बाद हुआ. मृतक का फोन जैसे ही दोनों ने ऑन किया तो सारा भेद खुल गया. पुलिस ने महिला और उसके प्रेमी को कोर्ट में पेश कर दो दिन के डिमांड कर लिया है.
इस हत्याकांड की पूरी कहानी बीती 10 जुलाई 2024 से शुरू होती है. एक शख्स का शव गांव अगवानपुर के नाले के पास मिला था. शव को हाथ पैर बांध कर फेंका गया था. सूचना के बाद गनौर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर सोनीपत के नागरिक अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया गया था.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *