
कंसल्टेंसी आरके की तरफ से सभी देश वाशियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाए
आज 15 अगस्त 2025 को भारत वर्ष ने अपनी आजादी का 78वां वर्ष पूरा कर लिया. देश के सभी नागरिक आज 79वें स्वतंत्रता दिवस को धूमधाम से सेलिब्रेट कर रहे हैं. यह हर देशवासी के लिए एक खास पल है. भारत को अंग्रेजी हुकूमत, उनकी गुलामी, तानाशाही से आजाद हुए पूरे 78 वर्ष हो गए हैं. यह हर देशवासी के लिए एक गौरव, जश्न और खुशी मनाने का दिन है. स्कूल, कॉलेज, ऑफिस, सोसायटी, गली-मुहल्ले में लोग तिरंगा फहराकर कर एक-दूसरे को आजादी की बधाई दे रहे हैं. इस शुभ मौके पर लोग सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी तरह-तरह की स्वतंत्रता दिवस की शुभकामना संदेश शेयर कर रहे हैं. वॉट्सऐप, फेसबुक वॉलपेपर पर फोटो, स्टेटस अपडेट कर रहे हैं. सोशल मीडिया पर हर कोई अपने-अपने तरीके से 15 अगस्त को सेलिब्रेट करता है. खास मैसेजेज, ध्वजारोहण के वीडियोज अपलोड करता है. आप भी अपने दोस्तों, रिश्तेदारों, ऑफिस सहकर्मियों, परिवार के लोगों को स्वतंत्रता दिवस पर बधाई संदेश भेजना चाहते हैं तो यहां देखें कुछ चुनिंदा शुभकामनाएं…
79वें स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं 2025
आशा है कि यह दिन हम सभी के लिए एकता और समृद्धि लेकर आएगा. स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाए!
