
लोग 20 फ़ीसदी एथेनॉल मिले पेट्रोल की गुणवत्ता पर सवाल उठा रहे हैं लेकिन सरकार ने कहा है कि इससे गाड़ियों पर कोई ख़राब असर नहीं पड़ेगा.
भारत सरकार ने कहा है कि उसने पेट्रोल में 20 फ़ीसद एथेनॉल ब्लेंडिंग का लक्ष्य हासिल कर लिया है. इसे मिशन ई20 नाम दिया गया था.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2023 में 20 फ़ीसद एथेनॉल मिले पेट्रोल को लॉन्च कर इस मिशन की शुरुआत की थी.
पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने बताया है कि सरकार ने भारत में बेचे जा रहे पेट्रोल में 20 फ़ीसद एथेनॉल मिलाने का लक्ष्य हासिल कर लिया है.
हालांकि पेट्रोल वाहन मालिकों में इसे लेकर चिंता भी जताई जा रही है.
सोशल मीडिया में यह दावा किया जा रहा है कि इससे इंजन पर ख़राब असर पड़ सकता है और गाड़ियों में गड़बड़ियां आ सकती हैं. माइलेज भी कम हो सकता है.
