गोरखपुर एयरपोर्ट पर तैनात डीएससी जवान जितेन्द्र सिंह ने ड्यूटी के दौरान अपनी सर्विस रायफल से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटना सुबह करीब चार बजे हुई। गोली की आवाज सुनकर अन्य जवान और अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस आत्महत्या के कारणों की जांच कर रही है पारिवारिक या मानसिक तनाव की आशंका है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

जागरण संवाददाता, संवाददाता। एयरपोर्ट की सुरक्षा में तैनात डीएससी ( डिफेंस सिक्योरिटी कॉर्प्स) के जवान ने गुरुवार तड़के ड्यूटी के दौरान अपनी सर्विस रायफल (AK-103) से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। जवान की मौके पर ही मौत हो गई। एम्स थाना पुलिस आत्महत्या के कारणों की जांच कर रही है।
घटना गुरुवार सुबह करीब चार बजे की है जब एयरपोर्ट पर ड्यूटी में तैनात लांस नायक जितेन्द्र सिंह पुत्र स्व0 स्वार्थ सिंह निवासी तारा आमनोर थाना मकेर जिला छपरा ( बिहार ) उम्र करीब 49 वर्ष ने अपनी सर्विस राइफल से खुद को गोली मार ली। गोली चलने की आवाज से मौके पर तैनात अन्य जवान और अधिकारी चौंक गए। तुरंत मेडिकल टीम बुलाई गई, लेकिन तब तक जितेन्द्र की मौके पर ही मौत हो चुकी थी।
