सीतापुर में पत्रकार के ‘कातिलों’ का एनकाउंटर… शूटर राजू और संजय ढेर, पिस्टल-कार्बाइन बरामद

Share Now

सीतापुर के पिसावा थाना क्षेत्र में हुए इस एनकाउंटर को सीतापुर पुलिस व एसओजी टीम अंजाम दिया. मौके से 32 बोर की पिस्टल, कार्बाइन, बाइक आदि बरामद हुई  है…

यूपी के सीतापुर में 5 महीने पहले हुए पत्रकार राघवेंद्र बाजपेई हत्याकांड में शामिल दो शूटर पुलिस एनकाउंटर में ढेर हो गए हैं. मारे गए बदमाशों का नाम- राजू तिवारी उर्फ रिजवान और संजय तिवारी उर्फ अकील है. ये दोनों शूटर थे, जिन्होंने पत्रकार पर गोली चलाई थी. 

वारदात के बाद से दोनों को पुलिस शिद्दत से तलाश रही थी. आज तड़के इनकी लोकेशन मिलने पर पुलिस ने घेराबंदी शुरू की. खुद को घिरता देख बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायर झोंक दिया, जवाब में पुलिस ने भी गोलियां चलाईं और दोनों बदमाशों को मार गिराया.

पिसावा थाना क्षेत्र में हुए इस एनकाउंटर को STF, सीतापुर पुलिस व एसओजी टीम अंजाम दिया. मौके से 32 बोर की पिस्टल, कार्बाइन, बाइक आदि बरामद हुई  है. खुद एसपी ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और टीम को शाबाशी दी. इसके बाद उन्होंने मीडिया को डिटेल में पूरी जानकारी भी दी. 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *